पंचकूला। जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 999 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने 2288 लोगों के सैंपल लिए थे। इसमें पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 666 लोग पंचकूला के हैं। इसमें 386 पुरुष और 280 महिलाएं शामिल हैं। अन्य लोग दूसरे जिलों और प्रदेशों के निवासी हैं।
इसी के साथ कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 2205 पहुंच गई है। इसमें 2185 होम आइसोलेटेड हैं जबकि 22 अस्पतालों में दाखिल हैं। जिले में अभी तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 384 है। स्वास्थ्य विभाग ने भी 2711 विदेशी यात्रियों को ट्रेस किया है। इसमें 32 की जांच जारी है।