फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी हॉस्टल खाली होने में लगेगा समय, पेक को करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का ज्वालामुखी हॉस्टल फिलहाल खाली नहीं होगा, क्योंकि इस हॉस्टल में किराए पर संचालित राजीव गांधी प्रशिक्षण केंद्र को दूसरी जगह स्थापित करने में समय लगेगा।
विज्ञापन

पेक ने कई दशक पहले अपने ज्वालामुखी हॉस्टल को किराए पर दे दिया था। यहां अब राजीव गांधी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। सरकारी विभाग होने के कारण किराया भी कम ही लिया गया। अब पेक में छात्रों की संख्या में बढ़ गई है। ऐसे में पेक को एक छात्रावास चाहिए। नए छात्रावास के लिए रकम की आवश्यकता होगी, इसलिए पेक अपने ही किराए पर दिए गए छात्रावास को खाली करवाना चाहता है। इसके लिए यूटी प्रशासन को पत्र लिखा गया था।
सूत्रों का कहना है कि प्रशिक्षण केंद्र को दूसरी जगह स्थापित करने में समय लगेगा, क्योंकि अभी जगह नहीं मिल पा रही है। जानकारों का कहना है कि इस काम में चार से पांच माह लग सकते हैं। तब तक नया शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। नए छात्र पेक में दाखिल होंगे। कोरोना से स्थिति ठीक रही तो वह पेक के छात्रावासों में भी रहेंगे। एमटेक के भी छात्र कैंपस आएंगे, जिन्हें छात्रावास की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें