फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के घर से योगा टीचर ने चोरी किए सोने के गहने, नगदी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। बुजुर्ग डॉक्टर दंपती के घर से योग शिक्षक ने सोने के कंगन और नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मनीमाजरा पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर मौलीजागरां स्थित विकास नगर निवासी विजय शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एनएसी स्थित मकान नंबर 125 निवासी 85 वर्षीय डॉ. केआर गुप्ता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी संतोष गुप्ता के साथ रोजाना सुबह योग करते हैं। इसके लिए योग शिक्षक विजय शुक्ला रोजाना सुबह 5.30 बजे आता है। उनके घर से पहले भी एक बार 40 हजार और एक बार एक लाख रुपये चोरी हो चुके थे। उन्हें विजय शुक्ला पर शक था, परंतु उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं था। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। सोमवार सुबह विजय शुक्ला के जाने के बाद उनकी पत्नी संतोष ने बताया कि घर से सोने के कंगन गायब है। उन्होंने सीसीटीवी देखा तो पता चला कि विजय शुक्ला ही सोने के कंगन चोरी कर के ले गया है। इसके बाद क्राइम ब्रांच को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी विजय शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें