फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर : 50 युवाओं ने किया रक्तदान, विश्वास फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अमर उजाला फाउंडेशन और विश्वास फाउंडेशन की तरफ से विश्व हृदय दिवस पर लगाया गया। इसमें इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। इस शिविर में 50 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में मास्क, सोशल डिस्टेसिंग व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2:00 बजे तक चला। एमकेयर ब्लड सेंटर जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। रक्तदान की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन, स्मृति चिन्ह व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन की साध्वी शक्ति विश्वास, मुलखराज मनोचा, हर्ष मनचंदा, पवन मनचंदा, जीत कुमार शर्मा व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें