फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : भाजपा की गलत नीतियों से शहर की सुंदरता पर लग रहा दाग :कालका विधायक, प्रदीप चौधरी बोले- झूरीवाला में कूड़ा डालने में आ रही बाधा से हाईवे पर खड़ी हो रही कूड़े की गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भाजपा की गलत नीतियों से शहर की सुंदरता पर दाग लग रहा है। झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड को जाने वाला रास्ता बरसाती पानी के साथ बह जाने से कूड़े की गाड़ियां हाईवे पर सड़क किनारे ही खड़ी हो रही हैं। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। यह आरोप कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहर का कूड़ा उठाने का कोई ठोस इंतजाम नहीं कर पा रही है। ऐसे में स्वच्छता के मामले में हम ऊंचे पायदान पर कैसे पहुंच पाएंगे। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि झूरीवाला में रास्ता खराब होने की वजह से रोज कूड़ा ढोने वाले वाहन पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर खड़े होकर गंदगी का प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम कूड़ा-करकट डालने की जगह पर रास्ता ही नहीं बना पा रहा है। वहीं, सरकार को डंपिंग ग्राउंड रिहायशी क्षेत्र से कम से कम 10 किलोमीटर दूर बनाना चाहिए था, ताकि स्थानीय लोगों को भी परेशानी न झेलनी पड़े। झूरीवाला में भी कूड़ा डालने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार और निगम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। पंचकूला शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं।
मिट्टी में बाइक फिसलने से युवक की मौत के जिम्मदारों पर कार्रवाई हो
पुराने घग्गर पुल से थोड़ी दूरी पर भूस्खलन होने की वजह से सड़क पर कई दिनों से फैली मिट्टी की वजह से बुधवार रात को रायपुररानी निवासी युवक की बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क के ऊपर कीचड़ फैला हुआ है। इसकी सफाई न होने से हादसे हो रहे हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें