फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से 18 लोग संक्रमित मिले, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 78 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला से आठ पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा तीन केस बाहरी जिलों और प्रदेशों से आए हैं। जिले में अब 78 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 78 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को 302 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44500 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44008 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 627113 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 81.8 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 88 फीसदी टीकाकरण किया गया है। वहीं बूस्टर डोज भी लोगों को तेजी से लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें