फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएस भर्ती घोटाले के विरोध में युवाओं ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। एचसीएस भर्ती घोटाले के विरोध में शुक्रवार को पलवल के युवाओं जुलूस निकाल कर विरोध जताया। युवाओं ने लुघ सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव अनिल नागर भर्ती घोटाले में पकड़ा गया, जिसने कई अहम खुलासे किए। नागर के खुलासे करने के बावजूद मामले को दबा दिया गया। उसके बाद सोनीपत से एक युवक पकड़ा गया, जिसने भर्ती प्रक्रिया में होने धांधली के बारे में अहम जानकारी दी। उसने पेपर लीक व परीक्षा रद्द होने के बारे में भी जानकारी दी। ज्ञापन में कहा गया कि हरियाणा में जितनी भी गलत तरीक से भर्तियां की गई हैं, उनकी जांच करवाई जाए तथा दोबारा से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। ज्ञापन में भर्ती में रिश्वत लेने वाले अधिकारियों की संपत्ति कुर्क कर वसूली की जाए। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में हर्ष, पवन, अंकित, परमिंदर सिंह, ऊधम, साहिस, पूजा, सविता सहित अन्य युवा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें