फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिलेगी जल्द जच्चा-बच्चा अस्पताल की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गर्भवती महिलाओं को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अगले एक साल में जिला नागरिक अस्पताल में ही गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी निजी अस्पतालों से भी बेहतर सुविधाओं के साथ फ्री में हुआ करेगी। इसके लिए सरकार ने जिला नागरिक अस्पताल में 100 बिस्तर वाला जच्चा-बच्चा अस्पताल बनाने को मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं सरकार ने 13 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर जिला स्वास्थ्य विभाग के खाते में भी डलवा दी है, ताकि अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू हो जाए। स्वास्थ्य विभाग की माने तो लोकनिर्माण विभाग द्वार अस्पताल का नक्शा बनवाकर मुख्यालय के पास भिजवा दिया है, वहां से जल्द ही मंजूरी मिलने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पलवल जिला हरियाणा के अंतिम छोर बसा हुआ है। पलवल जिले के साथ ही मेवात का भी काफी हिस्सा लगता है। ऐसे में यहां स्वास्थ्य सेवाओं की काफी जरूरत है। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयास के बावजूद जच्चा-बच्चा के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव था। हालांकि जिला नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड बनाया हुआ था, लेकिन जिले की आबादी के हिसाब से वह काफी कम था। अभी तक अस्पताल में 40 बिस्तर का वार्ड था, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के चलते लोग डिलीवरी के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेते थे। ऐसे में गरीब लोगों को काफी परेशानी होती थी। इन सब परेशानियों को देखते हुए जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने पलवल जिला नागरिक अस्पताल परिसर में अलग से 100 बिस्तर का जच्चा बच्चा अस्पताल बनाने की मांग स्वास्थ्य विभाग व सरकार को भेजी। जिसे सरकार ने तुरंत स्वीकृत कर दिया।
25 करोड़ रुपये की आएगी लागत
जिला सिविल सर्जन की मांग पर 100 बिस्तर के जच्चा बच्चा अस्पताल के निर्माण पर 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए सरकार ने पहली किश्त के रूप में 13 करोड़ रुपये की राशि जिला स्वास्थ्य विभाग के खाते में डलवा दी। स्वास्थ्य विभाग ने भी यह राशि सरकार से मिलते ही लोकनिर्माण विभाग को सौंप दी है तथा जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराने की कवायद शुरू करा दी है। लोकनिर्माण विभाग ने राशि मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जिला नागरिक अस्पताल में जगह का चयन भी कर लिया है। निर्माण कार्य अगले डेढ़ वर्ष में पूरा करने की कवायद है।
विज्ञापन

आबादी के हिसाब से छोटा है मौजूदा अस्पताल
सिविल सर्जन डॉ. ब्रहमदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल जच्चा-बच्चा के लिए जिले की आबादी के हिसाब से जिला नागरिक अस्पताल में जगह कम है। उसे देखते हुए सरकार के आगे यह मांग रखी गई थी, जिसे मंजूरी दे दी गइ है। लोकनिर्माण विभाग ने अस्पताल का नक्शा बनाकर सरकार को मंजूरी के लिए भिजवा दिया है। वहां से नक्शा पास होकर आते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें