फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। बृहस्पतिवार रात को पलवल पुलिस व कार सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। लघु सचिवालय के समीप हुई मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा पुलिस पर सीधी गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को पकड़ कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश संगीन मामलों में शामिल बताए जा रहे हैं। बदमाशों पर फरीदाबाद व पलवल के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। डीएसपी शिव अर्चन शर्मा ने बताया कि बदमाशों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मामले में शुक्रवार को सीआईए थाना में आयोजित पत्रकारवार्ता में डीएसपी शिव अर्चन शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को करीब 10 बजे कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भड़ाना व सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण के साथ रात्रि गश्त पर थे। असावटा फाटक के समीप उन्हें एक ऑल्टो कार में बैठे चार युवक दिखाई दिए। कार के अगली नंबर प्लेट पर सरपंच लिखा था। शक होने पर पुलिस ने कार सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो युवकों ने कार को गांव कुसलीपुर की तरफ दौड़ा दिया। पुलिस ने सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर विश्वगौरव व किठवाड़ी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह को मामले की सूचना देकर नाकेबंदी करने के लिए कहा। लघु सचिवालय के समीप रहराना रोड पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। नाके को देखकर बदमाशों ने कार रोककर सीधी पुलिस पर गोली चला दी, जो कि कैंप थाना प्रभारी की गाड़ी की बाई तरफ की खिड़की में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नीचे की तरफ तीन गोलियां चलाईं और तीन बदमाशों को काबू कर लिया गया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। काबू किए गए बदमाशों में होडल के गांव बेढ़ा पट्टी निवासी राहुल के दाहिने पैर में गोली लगी मिली। राहुल के हाथ में एक तमंचा बरामद हुआ, जिसे खोलकर देखने पर एक जिंदा कारतूस मिला। इसके अलावा गांव ताराका निवासी दिनेश व डीग निवासी कपिल को भी काबू किया, जबकि गांव डीग निवासी पवन फरार हो गया। पुलिस ने घायल राहुल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
संगीन मामलों में वांछित हैं तीनों बदमाश
पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों बदमाश हत्या का प्रयास, लूट, एससी-एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, अपहरण, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन मामलों में वांछित हैं। बदमाशों पर पलवल व फरीदाबाद के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है। घायल बदमाश राहुल पिछले लंबे समय से पुलिस के सरदर्द बना हुआ है। बदमाश राहुल पर होडल में दो, सदर व चांदहट थाना में एक-एक मुकदमे, हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के दर्ज हैं। इसके अलावा बदमाश दिनेश पर चांदहट थाना में चार व होडल थाना में एक मुकदमा मारपीट, शराब बेचना, एससी-एसटी एक्ट व गोली चलाने के दर्ज हैं। इनके अलावा आरोपी कपिल पर फरीदाबाद थाना में मारपीट सहित अन्य धाराओं का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

दहशत बनाने के लिए करते थे वीडियो वायरल
डीएसपी शिव अर्चन शर्मा ने बताया कि सभी युवकों में बड़ा बदमाश बनने की सनक है। बदमाश अपने द्वारा की जाने वाले मारपीट व अन्य अपराधों का वीडियो बनाकर वायरल करते थे, जिससे कि दहशत फैले और लोग उनसे डरें। बदमाशों द्वारा गांव ताराका के सरपंच पति के पांच माह के अंदर दो बार हाथ-पैर तोड़ दिए और उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके अलावा गांव जल्हाका निवासी युवक का घर से अपहरण कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए।
पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश
पुलिस के अनुसार बदमाशों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। पुलिस लंबे समय से बदमाश पुलिस की रडार पर थे। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, परंतु हर बार बदमाश पुलिस को चकमा दे जाते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान फरार आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जाएगा तथा बदमाशों द्वारा किए गए अन्य अपराधों के भी खुलासे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें