फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूंधी से लाड़ियाका मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
गांव रूंधी से लाडियाका की जर्जर सड़क से गुजरते छात्र। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। गांव रूंधी से लाड़ियाका संपर्क मार्ग की हालत बदहाल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन इस सड़क पर हुए गड्ढों में गिरकर कोई न कोई चालक चोटिल हो जाता है। सड़क खराब होने से आरोही स्कूल लाड़ियाका में पढ़ने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है, वहीं गांव रूंधी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव रूंधी से लाड़ियाका सड़क की लंबाई करीब ढाई किलोमीटर है। सड़क पर स्कूल और अस्पताल मौजूद हैं, जिससे लोगों को आवागमन काफी ज्यादा रहता है। इसी सड़क से आसपास के गांवों के लोग मित्रोल औद्योगिक क्षेत्र में भी जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बार रात के समय नौकरी पेशा वाले लोगों को काफी परेशानी होती है, क्योंकि बदहाल सड़क होने के कारण उनके वाहन पंचर हो जाते हैं तथा रात में उनके पास कोई विकल्प भी नहीं बचता। उन्होंने मामले की शिकायत नेताओं और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता से भी की है, लेकिन किसी ने मामले का संज्ञान तक नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन

सड़क की हालत बेहद खराब है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण सड़क पर चलना दूभर हो जाता है। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस है।
- मनोज कुमार निवासी लाडियाका
सड़क का इस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया था, जिसे अनुमति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
- एनएस यादव, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें