फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप पड़ी सफाई व्यवस्था से लोग दुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव जनौली में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। गली, चौराहों व सड़कों पर पड़ी गंदगी से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद खंड विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उपायुक्त से मिलेंगे। पंचायत समिति के सदस्य लाल सिंह तेवतिया ने तो गंदगी के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रशासन के स्वच्छता अभियान की पोल खोलनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जनौली कहने को तो पृथला विधानसभा क्षेत्र में आता है, लेकिन जिला पलवल है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पृथला में बैठता है, लेकिन उसके बावजूद गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। जबसे ग्राम पंचायतों का कार्यकाल संपन्न हुआ है, तबसे सफाई व्यवस्था और भी खराब हो गई है। अब हालात ये हैं कि हर गली व चौराहे पर गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी के कारण इतनी बदबू उठती है कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि एक-एक महीने तक गंदगी नहीं उठती है।
पंचायत समिति के सदस्य लाल सिंह तेवतिया का कहना है कि सफाई व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है। मैं व्यक्तिगत तौर पर कई बार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को लिखित रूप में दे चुका हूं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक लोग शिकायत कर चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि अब अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा का कहना है कि सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। गांवों में स्वच्छता के लिए सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें