फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर में घुसकर सफाईकर्मी की बेटी को फंदे पर लटकाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो बंदूक दिखाकर भगा दिया
विज्ञापन

- पिता को जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित
- शव उठाने से रोका, घर के अंदर ही शव जलाने की दी धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। सफाई कर्मी की 16 वर्षीय बेटी को फंदे पर लटकाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले किशोरी को अपने घर बुलाकर मारपीट की। वह जान बचाकर भागी तो घर के अंदर घुसकर कमरे में फंदे पर लटका दिया। लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बंदूक दिखाकर मौके से भगा दिया। गांव के सरपंच व उसके भाई पर सफाई कर्मी पिता को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप है। आरोपियों ने घर से शव नहीं ले जाने दिया। हथीन थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

हथीन थाना प्रभारी मुकेश के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी को गांव निवासी एक व्यक्ति ने किसी बहाने से अपने घर बुला कर उसके साथ मारपीट की। उसकी बेटी ने आरोपी के घर से भागकर जान से बचाने की कोशिश की, परंतु करीब आधा दर्जनों लोगों ने उसे भागने नहीं दिया। इसके बावजूद वह अपनी जान बचाकर घर आ गई। आरोप है कि आरोपी उनके घर में घुस आए और उसकी बेटी को पकड़कर जबरन कमरे में ले गए। आसपास रहने वाले लोगों ने उसको बचाने को प्रयास किया, परंतु आरोपियों ने बंदूक व लाठी दिखाकर लोगों को मौके से भगा दिया। आरोपियों ने कमरे में कुंदी लगा दी और उसकी बेटी की फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। आरोप है कि गांव के सरपंच व उसके भाई को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और कहा कि वह शव को नहीं ले जाने देंगे और शव को घर के अंदर ही जला देंगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता सफाई कर्मचारी हैं। संबंधित गांव मेव मुस्लिम बाहुल्य गांव है। अल्पसंख्यक हिंदुओं की संख्या सीमित है। घटना संवेदनशील होने के कारण पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें