फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा अन्नपूर्णा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले में 18 व 19 अगस्त को अन्नपूर्णा उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें सभी पात्र लोग राशन डिपो पर मुफ्त में 5 किलोग्राम गेंहू का बैग प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले विभाग ने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि अन्न उत्सव के दौरान उक्त दो दिनों में जिले में 412 डिपो होल्डर के माध्यम से 95 हजार, 512 राशन कार्ड धारकों के 4 लाख, 88 हजार, 453 यूनिटों को 5 किलोग्राम प्रति यूनिट गेहूं मुफ्त में वितरित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक राशन डिपो पर कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम व 10 किलोग्राम के बैग में परिवार के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से 5 किलोग्राम गेहूं मुफ्त में वितरित किया जाना है। अन्नपूर्णा उत्सव की सफलता के लिए सभी डिपो होल्डरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सभी डिपो पर सुबह 10 बजे से आरंभ होगा और पूरा दिन चलेगा। इस दो दिवसीय उत्सव के दौरान बीपीएल, एएवाई व ओपीएच राशन कार्ड धारकों को जिला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख 62 हजार 619 बैगों में मुफ्त अतिरिक्त 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य के हिसाब से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें