फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बेटी को उठाकर भागना पड़ा महंगा

Wed, 18 Sep 2013 10:49 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथ्ाल में राजौंद कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिनदिहाड़े बच्ची को चुराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, लेकिन बच्ची के पिता के प्रयासों और पुलिस की मुस्तैदी से बच्ची चुराने वाली महिला को पकड़कर लिया लिया।
विज्ञापन


नवजात बच्ची को परिजनों को सौंप दिया है। महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

गांव खेड़ी राय वाली निवासी अमरीक सिंह पुत्र फूलाराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुदेश को रात 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद लाया था। जहां 11 बजे करीब उसने लड़की को जन्म दिया।

इसी बीच बुधवार सुबह एक 30-35 वर्षीय महिला आई। उसने उसकी पत्नी को कहा कि वह लाडली योजना के तहत फार्म भरवाएगी। इसीलिए एक बार बच्ची को उसे दे दें। इसके साथ ही उसने 25 रुपये की राशि भी ली।
विज्ञापन


महिला बच्ची एवं 25 रुपये लेकर लेकर बाहर आ गई। करीब 15-20  मिनट तक उसका पता नहीं चला तो अमरीक सिंह को शक हो गया। उसने अस्पताल में काफी ढूंढने के बाद बाहर भी तलाशा।

इसके बाद वह तुरंत दौड़कर बस स्टैंड की तरफ गया। जहां उसने देखा कि महिला बच्ची को लेकर कैथल की तरफ जाने वाली बस में सवार हो चुकी थी। इसके बाद उसने शीघ्र 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया और राजौंद थाना में भी इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही तितरम पुलिस ने नाका लगाकर राजौंद की ओर से आ रही बसों को रोक कर तलाशी लेना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने महिला को बच्ची सहित पकड़ लिया गया। इसके बाद उन्हाेंने बच्ची व महिला को राजौंद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें