फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: बारिश के बाद युवाओं ने की जमकर पतंगबाजी, चारों ओर सुनाई दे रही है ये काटा रे, वो काटा रे की गूंज

Sat, 19 Aug 2023 02:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ में तीज के त्योहार पर पतंगबाजी करने की परंपरा है। हर वर्ष श्रावण माह शुक्ल पक्ष की तीज पर लोग पंतगबाजी करते हैं। शुक्रवार को तीज का त्योंहार होने की वजह से बच्चे एवं युवा सुबह ही छतों पर चढ़ कर पतंगबाजी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पतंग बेचते दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। उसके बाद लोग छतों पर चढ़ गए और उसके बाद युवा फिर पंतग उड़ाते नजर आए। बाजारों में पतंग की दुकान पर बच्चे व युवाओं की भीड़ रही। चारों ओर ये काट रे, वो काटा रहे के गूंज सुनाई दे रही थी। पूरा आसमान रंग बिरंगी पतंगों से भर गया। 

विज्ञापन


बता दें कि जिले में तीज के त्योहार पर पतंगबाजी करने की परंपरा है। हर वर्ष श्रावण माह शुक्ल पक्ष की तीज पर लोग पंतगबाजी करते हैं। शुक्रवार को तीज का त्योंहार होने की वजह से बच्चे एवं युवा सुबह ही छतों पर चढ़ कर पतंगबाजी शुरू कर दी थी। बीच में बारिश होने की वजह से पतंगबाजी में खलल पड़ा लेकिन बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। बच्चे और युवाओं दोबारा छतों पर चढ़ गए। कई छतों पर तो युवा अपने परिवार के साथ पतंगबाजी करते हुए नजर आए। छत पर स्पीकर लगाकर जमकर नाच भी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें