फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर में अवैध निर्माण करने वालों के टूटेंगे चबूतरे, मंत्री ने दिए आदेश

Sat, 19 Aug 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हुडा सेक्टर में पिछले एक साल से चली आ रही समस्याओं को लेकर बिजली मंत्री ने अधिकारियों कोआदेश देकर कार्रवाई करने को कहा है। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि पहले उन लोगों के अवैध निर्माण तोड़े जाएं जिन्होंने सबसे ज्यादा अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया हुआ है। उन्होंने कहा कि पहली बैठक से ही हुडा सेक्टर की समस्या उनके सामने रखी जा रही है। उन्होंने कई बार अतिक्रमण करने वालों को मौका दे दिया ताकि वह खुद इसे हटा लें, लेकिन वह नहीं मान रहे इसलिए अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई शुरू की जाए। यदि अतिक्रमण हट जाएंगे तो बाकी समस्याएं भी दूर होती जाएंगी। हुडा प्रधान पंकज यादव ने बताया कि कुछ निर्माण हटाए गए, लेकिन उनका मलबा वहीं डाल दिया। इसके चलते बरसात व गंदा पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन


सुसाइड मामले में एएसपी ने रखी रिपोर्ट
हुडीना निवासी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला भी रखा गया। इसमें एएसपी ने अपनी रिपोर्ट रखी और बताया कि आत्महत्या करने वाला व्यक्ति डेटिंग एप चलाता था। इससे आठ-दस लड़कियां जुड़ी हुई थी, जिन्हें वह मासिक वेतन देता था। वह एक अन्य महिला के साथ भी रिलेशनशिप में था जबकि वह खुद शादीशुदा था। बिना तलाक दिए वह लड़की को शादी के लिए कह रहा था। जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला जिसमें लड़की या उसके परिवार की संलिप्पता मिले, इसलिए केस को रद्द किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने फिर भी सबूत होने की बात कहकर कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री ने जांच कराने का आश्वासन दिया।

पेड़ काटने व अतिक्रमण मामले में कार्रवाई के दिए आदेश
ताजपुर में निजी स्कूल द्वारा अतिक्रमण करने व पेड़ काटने का मामला भी रखा गया। इसमें वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर पेड़ों को काटा गया है जबकि डीटीपी की तरफ से कहा गया कि किसी प्रकार का उल्लंघन नहीं हुआ है। इस पर मंत्री ने एडीसी को जांच के आदेश दिए। इसमें दो सदस्यों को भी शामिल किया गया। साथ ही उल्लंघना करने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें