फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए शादी से मुकरने वालों की गिरफ्तारी की मांग लेकर ग्रामीणों ने की एएसपी से मुलाकात

विज्ञापन
एएसपी से मिलते आकोदा के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आकोदा दहेज मामले में दोषियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी के विरोध में आकोदा के ग्रामीणों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में एएसपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। एएसपी सिद्धार्थ जैन ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एएसपी के सामने पीड़ित लड़की उसके पिता तथा भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। ग्रामीण व समाज से जुड़े जितेंद्र, पूर्व सरपंच लीलाराम, लाल सिंह, करण सिंह, धीरज, अरविंद, नरेश, बिल्लू ने दहेज की मांग करने वाले परिवार के विरुद्ध ठोस कार्रवाई अमल में लाने की मांग की। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को शीघ्र सजा मिले, जिससे समाज में एक संदेश मिले।
विज्ञापन

आकोदा निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री का विवाह धनौंदा निवासी सोनू से तय किया गया था। करीब एक वर्ष पूर्व यह रिश्ता तय हुआ था तो उस समय किसी प्रकार के दहेज की मांग नहीं की गई थी। 20 नवंबर को सुरेंद्र सिंह अपने परिवार व रिश्तेदारों तथा समाज के बड़े लोगों के साथ गांव धनौंदा पहुंचकर लगन की रस्म अदा कर आए थे। लगन देने के बाद देर शाम सोनू और उसकी मां ने लड़की के भाई के मोबाइल पर फोन कर दहेज में दिए गए सामान के बारे में आपत्ति जताई थी, जिसके बाद इसका ऑडियो भी वायरल हुआ था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण वर पक्ष बरात लेकर भी आकोदा नहीं आए। हालांकि लड़के का पिता कुछ व्यक्ति लेकर गांव आकोदा पहुंचा और समझौते की पेशकश की थी, जिसे लड़की पक्ष वालों ने नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें