फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी जिले के गांव रावलधी में हत्या के प्रयास के दो आरोपी अवैध हथियारों सहित महेंद्रगढ़ में काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी जिले के गांव रावलधी में गोली मारकर व्यक्ति को घायल करने के दो आरोपियों को महेंद्रगढ़ से एक देसी पिस्टल व एक कारतूस सहित काबू किया है। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के आजाद चौक के पास नाका लगाकर आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान चरखी दादरी जिले के रोहित निवासी चिड़िया और संदीप निवासी रावलधी के रूप में हुई।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो युवक चिड़िया से महेंद्रगढ़ की तरफ स्विफ्ट गाड़ी से आ रहे हैं जिनके पास अवैध हथियार है। टीम द्वारा आजाद चौक के पास नाकाबंदी जांच शुरू की गई। कुछ समय बाद एक स्विफ्ट गाड़ी को टीम द्वारा रुकवाया गया। जिसमें आरोपी रोहित से एक देशी पिस्टल और संदीप से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें