सतनाली मंडी। कॉलेज में स्नातक स्तर की चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत दूसरी कट ऑफ में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का शनिवार को अंतिम दिन है। दूसरी कट ऑफ लिस्ट में सतनाली कॉलेज में 61 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया जिनमें अब तक बीए के 10 तथा बीएससी नॉन मेडिकल के 7 कुल 17 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
कॉलेज में कुल 640 सीटों पर पहली मेरिट लिस्ट से 402 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया और दूसरी लिस्ट के बाद कॉलेज में अब तक कुल 419 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
ऑनलाइन एडमिशन नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कॉलेज में अब तक बीए की 380 सीटों पर 277, बीकॉम की 80 सीटों पर 33, बीएससी नॉन मेडिकल की 120 सीटों पर 81 तथा बीएससी मेडिकल की 60 सीटों पर 28 दाखिले हो चुके हैं।
कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने बताया कि स्नातक स्तर के दाखिले के लिए दूसरी लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 25 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद उच्चतर शिक्षा निदेशलय के निर्देशानुसार 28 सितंबर से ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी।