फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव नौताना के एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में टैक्सी मालिक पर हिसाब न करने एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर है। टैक्सी का मालिक उसे लगातार परेशान कर रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। नरेंद्र शनिवार शाम को घर आया था। नरेंद्र ने जब फंदा लगाया तो उस दौरान घर पर कोई नहीं था।
मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें टैक्सी मालिक पर हिसाब नहीं करने और परेशान करने की बात लिखी गई है। टैक्सी मालिक का नाम प्रेम चंद पुत्र बिशनदयाल गांव पाल बताया गया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस से टैक्सी मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करा जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें