फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने महरमपुर में बने पानी के डैम का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने महरमपुर गांव में स्थित पानी के डैम का जायजा लिया। राज्यमंत्री ने कहा कि करीब 80 लाख रुपये की लागत से दौचाना डिस्ट्रीब्यूटरी से खटोटी होते हुए महरमपुर गांव में डेढ़ किलोमीटर लंबी व 600 मीटर चौड़ी नदी क्षेत्र का पुनर्निर्माण करवा गया है। जिससे यह पानी महरमपुर डैम में पहुंच गया है।
विज्ञापन

बरसात को देखते हुए इस नदी क्षेत्र को समतल किया गया ताकि बरसाती पानी ज्यादा से ज्यादा आगे आ सके और आसपास के गांवों को फायदा हो। गांव महरमपुर से बापडोली यह पानी पहुंच चुका है। इस पानी के आने से जाखनी, खोड़मा, जैलाफ, मोहनपुर, चिंडालिया, बापडोली, नांगल काठा, ढाणी बास, महरमपुर, धरसूं, निवाजनगर, हाजीपुर व मेई गांव में वाटर लेवल करीब 100 फिट से ऊपर आ गया है। मंत्री ने कहा कि बरसाती आने से पहले नदी नालों की सफाई बेहतर करें तो पानी आगे तक पहुंच सकता है और इससे क्षेत्र का वाटर लेवल ऊपर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें