फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ट्रेनर से सेवानिवृत रामशरण को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने दिया विशिष्ट सेवा सम्मान

विज्ञापन
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित रामशरण सिंह का आकोदा में फूलमाला पहनाकर सम्मानित करते ग - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आकोदा(नारनौल)। गांव आकोदा निवासी रामशरण सिंह को हाल ही मनाए स्वतंत्रता दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। यह सम्मान पाना न केवल रामशरण सिंह के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

रामशरण सिंह ने बताया कि अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने 41 वर्षों तक मध्यप्रदेश पुलिस बतौर ट्रेनर काम किया। इस दौरान उसने मध्यप्रदेश, जम्मू और चंडीगढ़ में अपनी सेवा दी हैं। चंडीगढ़ सेवा के दौरान तो पंजाब में आतंकवाद अपने चरम पर था लेकिन वहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनको विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा।
रामशरण सिंह ने अपना विशिष्ट सेवा पदक अपने स्वर्गीय माता-पिता को समर्पित किया है।
गांव आकोदा पहुंचने पर ग्रामवासियों ने बस स्टैंड पर से उनको खुली गाड़ी में बैठा कर ढोल नगाड़ों के साथ घर तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने रंग गुलाल उड़ा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर शुभराम पालड़ी, परसराम, हरिओम कोच बास, सतीश फौजी, दिनेश मास्टर, जितेंद्र लखेरा, गंगाराम, वीरेंद्र, रामौतार, अमृत, अमित, संजय, सुनील, सुरेश, राकेश और मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें