विद्यालय से पढ़ाई कर घर जाते समय रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से काठूवास निवासी एक छात्रा की मौत हो गई। लड़की के चाचा ने माढंण थाने में घटना का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी अनुसार 16 वर्षीय छात्रा काठूवास में विद्यालय से पढ़ाई कर रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
गौरतलब है की बहरोड़ विधानसभा सभा का एक मात्र रेलवे स्टेशन व मंत्री टीकाराम जूली के गांव काठूवास के सरकारी स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र तथा मोक्ष धाम के लिए ग्रामीणों को ओवरब्रिज के अभाव में रेलवे लाइन पार करके ही दूसरी तरफ जाना पड़ता है। रेलवे द्वारा अंडर पास बनाया हुआ हैं लेकिन यहां बारिश का पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे द्वारा फुट ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कराने के कारण स्कूली बच्चों व स्वास्थ्य केंद्र व मोक्ष धाम भी ग्रामीणों को लाइन पार करके ही जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है।