नारनौल। निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान चेयरपर्सन के लिए मात्र एक महिला और विभिन्न वार्डों के लिए 41 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नौ वार्डों के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ जबकि 9 वार्डों में मात्र एक-एक प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया। शनिवार को आखिरी दिन भाजपा, इनेलो तथा आप के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
निकाय चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशियों नामांकन करने शुक्रवार को लघु सचिवालय में भीड़ लगी रही। 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चली। चेयरपर्सन सहित कुल 42 नामांकन दाखिल किए गए जिनमें दस महिलाएं भी शामिल हैं। पार्षद पद के लिए 41 लोगों ने अलग-अलग वार्डों से परचा दाखिल किया है जबकि चेयरपर्सन के लिए वार्ड उम्मीदवार नं. 13 निवासी माया बाई पत्नी राजेश मांदी ने नामांकन भरा। वार्ड नं. 01, 02, 05, 13, 14, 18, 20, 23 तथा 24 में एक भी उम्मीदवार ने परचा नहीं भरा वहीं वार्ड न. 03, 06, 11, 15, 21, 26, 28, 29 तथा 30 में मात्र एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार किसी भी पार्टी के चेयरपर्सन के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। शनिवार को नामांकन भरने का आखिरी दिन रहेगा। पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में वार्ड 3 से दुलीचंद, वार्ड 4 से प्रदीप सैनी, राहुल शर्मा, वार्ड छह से अशोक कुमार, वार्ड सात से आशा, मनोज, वार्ड आठ से सत्यवीर सिंह, नरेश कुमार, वार्ड नौ से निर्मला, पूजा, वार्ड दस से प्रदीप कुमार, मोहित मित्तल, वार्ड 11 से प्रेमलता, वार्ड 12 से मुंशीराम, नेमी चंद, जय सिंह, वार्ड 15 से देवेंद्र, वार्ड 16 से हवा सिंह, वार्ड 17 से मनोज कुमार, सुरेश, पवन सैनी, वार्ड 19 से जसवंती, रजनी, कृष्णा बागड़ी, वार्ड 21 से रविंद्र, वार्ड 22 से पतराम, अमर सिंह, देवेंद्र, राजेंद्र, वार्ड 25 से अजय कुमार, पवन शर्मा, वार्ड 26 से काशीराम, वार्ड 27 से रविंद्र, नरेश, वार्ड 28 से सोनम यादव, वार्ड 29 से तन्नू, वार्ड 30 से धर्मबीर, वार्ड 31 से रघुबीर, दीक्षांत शामिल हैं।
कुल नामांकन - 42
चेयरपर्सन - 01
वार्ड पार्षद - 41
कितने वार्डों में नहीं हुआ नामांकन- 09
कितने वार्डों में आया एक नामांकन - 10
कितने महिलाओं ने भरा नामांकन - 10
पुरुष - 31
-
आज 3 बजे तक दाखिल कर सकेंगे नामांकन पत्र
उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर परिषद व नगर पालिका के लिए आगामी 19 जून को मतदान होना है। प्रशासन की ओर से आयोग के नियमों के आधार पर पूरी तैयारियां की जा रही हैं। आयोग से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन केवल 4 जून को दोपहर बाद 3 बजे तक ही होगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फार्म भरकर आरओ कार्यालय में चार जून को दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन जमा करवा सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रत्याशी का नामांकन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
बाक्स:
72453 मतदाता चुनेंगे शहरी सरकार
शहर में इस बार 31 वार्ड के चुनाव होंगे। इस बार शहर के समीप लगते 9 गांवों को नगर परिषद में मिला गया है जिससे वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 31 हो गई है। वार्ड बढ़ने से वोटों की संख्या 72453 हो गई है। इनमें 38253 पुरुष तथा 34199 महिलाएं हैं तथा एक वोट अन्य का है।