फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गढी रुथल निवासी एक व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल का नंबर फर्जी तरीके से प्रयोग करने के मामले में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान खोड़मा निवासी मनोज के रूप में हुई है। जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अटेली के गांव गढी रुथल निवासी कर्मपाल ने बताया कि 2 नवंबर को सुबह के समय उसके फोन पर एक संदेश आया की उसकी मोटरसाइकिल का चालान हो गया। जबकि उसकी मोटरसाइकिल उसके पास कुंड रेवाड़ी में थी। उसने पता किया तो पता चला की उसकी मोटरसाइकिल का चालान महावीर चौकी में हुआ है। इस पर वह महावीर चौकी नारनौल पहुंचा और चालान बारे पूछताछ की। इस दौरान उसे पता चला की उसकी मोटरसाइकिल का नंबर दूसरी मोटरसाइकिल पर लिख रखा है वह भी उसकी मोटरसाइकिल जैसे रंग की है। इस पर उसने अपनी मोटरसाइकिल की आरसी से इंजन नंबर व चेचिस नंबर चेक किया। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर इंजन नंबर व चेचिस नंबर अलग लिखा हुआ था। बाद में पता चला कि यह मोटरसाइकिल मनोज कुमार गांव खोडमा के नाम है। इस प्रकार मनोज अपने फायदे व उसे नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर गलत नियत व गलत प्रयोग के लिए उसकी मोटरसाइकिल के नंबर लगाकर चला रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें