अब प्रत्येक मंगलवार को कनीना में लगेगा फैमिली कोर्ट
फोटो संख्या: 77
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। अब सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को कनीना में फैमिली कोर्ट लगेगा। इससे पूर्व फैमिली कोर्ट महेंद्रगढ़ में लग रहा था लेकिन अब इसकी शुरूआत कनीना न्यायालय में हो चुकी है। सोमवार को बार एसोसिएशन द्वारा कनीना के प्रिंसिपल जज वीरेंद्र मलिक का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मेनका सिंह एसडीजेएम व वीरेन कादयान जेएमआईसी मौजूद रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रिंसिपल जज वीरेंद्र मलिक को बुक्के देकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
बार एसोसिएशन प्रधान कुलदीप रामबास ने बताया कि कनीना क्षेत्र के करीब 225 मामले लंबित है जिन्हें फैमिली कोर्ट में सुलझाया जाना है। हर मंगलवार को वीरेंद्र मलिक एडीजे एवं सेशन जज तथा फैमिली कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कनीना में इस कैंप की अध्यक्षता करेंगे और विभिन्न केस की सुनवाई करेंगे।
इस दौरान बार प्रधान कुलदीप रामबास, उप प्रधान मीनाक्षी, सचिव अखिल अग्रवाल, सह सचिव सुमन यादव, सीनियर एडवोकेट राम अवतार कनीनवाल, कैलाश गुप्ता, रामनिवास शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, गिरवर लाल कौशिक, शिवचरण दीक्षित, रमेश कौशिक, विचित्र अत्री, देशबंधु, राजेश कनीनवाल, संदीप सेहलंग, सुनील रामबास, पवन गौमला, पूर्व प्रधान हरीश गाहडा, विक्रम ककराला, वेद प्रकाश गुर्जर, विनोद कनीना, नरेश कनीना, विजेंद्र यादव, राजेंद्र करीरा, अभिषेक यादव, जयवीर पौता, दीपक कनीना, ओम प्रकाश रामबास, सतीश करीरा, योगेश गुप्ता, सतीश ढाणा, अशोक ढाणा व समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।