श्रम विभाग रेवाड़ी से श्रम निरीक्षक राजवीर सिंह के साथ जिला उपायुक्त नारनौल द्वारा गठित जिला टास्क फोर्स टीम द्वारा अटेली मंडी में विभिन्न होटलों एवं मिष्ठान भंडार पर छापे मारे। इस दौरान कनीना मोड़ अटेली मंडी में स्थित सुरेश फ्रूट कॉर्नर व वासुदेव मिष्ठान भंडार पर दो बाल श्रमिक काम करते पाए गए। दोनों बाल श्रमिकों को टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया।
श्रम विभाग रेवाड़ी से आए श्रम निरीक्षक राज बीर सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों से बाल श्रम करवाया जा रहा था जिसके तहत पुलिस स्टेशन अटेली में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई तथा दोनों बच्चों को सीडब्ल्यूसी नारनौल के समक्ष पेश किया गया। श्रम निरीक्षक द्वारा बताया गया यदि भविष्य में किसी भी संस्था में बाल मजदूरी करता कोई बाल श्रमिक पाया जाता है तो संबंधित संस्था के मालिक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। श्रम निरीक्षक राजगीर के साथ एएचटीयू स्पेशल क्राइम ब्रांच वह डीसीपीयू चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों की टीम साथ रही। इस अवसर पर टास्क फोर्स श्रम निरीक्षक राजवीर सिंह के साथ चाइल्ड हेल्प लाइन से संजय कुमार ओआरडब्ल्यू मनोज एएचटीयू स्पेशल क्राइम ब्रांच से राज सिंह विकास सुधीर कुमार हरिश्चंद्र साथ रहे।