फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड कराने लगी एहसास, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी पर्वतीय भागों पर अधिक मात्रा में हिमपात होने की वजह से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आई है। रविवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 11 और महेंद्रगढ़ का 12 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसकी वजह से दिनभर स्मॉग छाया रहा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कोहरा वायु प्रदूषण की एक अवस्था है। धूल, धुएं और कुहासे का यह मिश्रण हिंदी में धुआंसा कहलाता है। दीपावली पर देर रात तक ग्रीन पटाखों की जगह प्रदूषण वाले पटाखों की जमकर हुई आतिशबाजी से पूरे हरियाणा हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा अधिक हो गई। इसके साथ-साथ तापमान में गिरावट की वजह से कोहरा बना हुआ है। जिला महेंद्रगढ़ का रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा है, जिसमें नारनौल का 189, अटेली का 167, कनीना का 177, महेंद्रगढ़ का 180 रहा। जबकि सामान्य वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 50 तक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें