शहर थाना पुलिस ने दुकान से लैपटॉप चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शनिवार शाम को आजाद चौक स्थित चामुंडा देवी मंदिर की गली में किताबों की एक दुकान से लैपटॉप चोरी की थी। आरोपी की पहचान अनिल निवासी ढाणी बाठोठा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लैपटॉप बरामद कर लिया है। आरोपी पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। जिसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नारनौल निवासी लक्ष्य ने शहर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने लैपटॉप चोरी कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से लैपटॉप चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी नशे का आदी है।