फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाली उपतहसील में किसानों ने बिजली मंत्री व कृषि मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन

विज्ञापन
सतनाली में ज्ञापन सौंपते हुए कस्बावासी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सतनाली मंडी। खेतों में रहने वाले किसानों को घरेलू बिजली उपलब्ध करवाने एवं कपास की खराब हुई फसल की विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग को लेकर मंगलवार को सतनाली क्षेत्र के अनेक गांवों के किसानों ने बिजली मंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम नायब तहसीलदार सतनाली को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति प्रधान करतार सिंह बारड़ा के नेतृत्व में राजपूत सभा महेंद्रगढ़ के पूर्व प्रधान सवाई सिंह राठौड़, रामनिवास धनखड़, महीपाल, प्रधान दयानंद, रामफल, हरिकिशन, ओमप्रकाश, दलबीर, रणसिंह, प्रमोद, दयानंद, पवन, सुमेर सिंह, बलवान, विकास, सुरेश आदि किसानों ने नायब तहसीलदार सतनाली नरेश कुमार को सौंपे अलग-अलग ज्ञापनों में मांगों को जल्द पूरा करवाने की मांग की।
उपतहसील में बिजली मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में किसानों ने बताया कि प्रदेश के खेतों में रहने वाले अनेक किसानों को डिम/डोमेस्टिक बिजली मिलती है जबकि सतनाली ब्लॉक के सतनाली, बारड़ा, सुरेहती, नावां और श्यामपुरा पावर हाउस से डिम/ डोमेस्टिक बिजली नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि सतनाली क्षेत्र में 60 प्रतिशत किसान खेतों में ट्यूबवेल पर मकान बनाकर रहते हैं और मकानों का अलग मीटर भी ले रखा है और बिल भी भरते हैं। उन्होंने बताया कि खेतों में रहने वाले किसानों को घरेलू बिजली उपलब्ध करवाने के लिए किसान लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि खेतों में बने मकानों पर घरेलू बिजली नहीं होने से किसानों के बिजली आधारित कार्य तो प्रभावित हो ही रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार नरेश कुमार को सौंपे दूसरे ज्ञापन में किसानों ने कपास की खराब हुई खेती की विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिए जाने की मांग की। कृषि मंत्री के नाम सौंपे इस ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सतनाली हलके के किसानों की कपास की फसल खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि किसानों ने मंहगे दामों पर बीज, खाद, स्प्रे आदि खरीदा और फसल की जुताई, नलाई व गुड़ाई पर भी अत्यधिक खर्चा किया लेकिन फसल खराब होने से किसानों की पूरी मेहनत बेकार चली गई है और आर्थिक परेशानी हो गई है। नायब तहसीलदार के माध्यम से कृषि मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में किसानों ने सतनाली हलके में खराब हुई कपास की फसल की जल्द विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें