फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ कोरोना संक्रमित मिले, 20 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कोरोना के मरीजों की संख्या निरंतर कम हो रही है। जिले में सोमवार को 8 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24580 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 20 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 24376 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 162 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 42 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 21 फरवरी तक 246731 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113929 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 525723 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1376 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सोमवार को मोहल्ला राव का नारनौल-1, दुबलाना-1 बेगपुर-1, बुचोली-1, चिड़ालिया-1, झांजडियावास-1, महेंद्रगढ़-1, सिहोर 1 कोरोना संक्रमित केस आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें