फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: देर रात धरने पर पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सेहलंग-बाघोत कट को लेकर दिया आश्वासन

Fri, 05 Jan 2024 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

लोगों ने डिप्टी सीएम को बताया कि गत वर्ष मार्च माह में कट की मांग को लेकर उन्होंने धरना शुरू किया था। धरने को 299 दिन का समय पूरा हो चुका है। अगर सरकार चाहे तो जल्द ही लोगों को इस कट की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग- बाघोत के बीच कट की मांग को लेकर चल रहे धरने के 299वें दिन लोगों को उम्मीद जगी है। वीरवार देर रात प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस कट को लेकर ड्राइंग पहले ही तैयार की जा चुकी है। अब इसको लेकर अधिकारियों से पूर्ण जानकारी लेंगे। अगर कनीना- चरखी दादरी रोड को स्टेट हाईवे का दर्जा देने के बाद काम बनता है तो इसे जल्द ही स्टेट हाईवे का दर्जा दिया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा देने से तय मानक पूरा करने का कार्य करेंगे। जल्द ही इस मांग को पूरा करवाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान धरना स्थल पर 10 से अधिक गांवों के लोगों ने डिप्टी सीएम को बताया कि गत वर्ष मार्च माह में कट की मांग को लेकर उन्होंने धरना शुरू किया था। धरने को 299 दिन का समय पूरा हो चुका है। अगर सरकार चाहे तो जल्द ही लोगों को इस कट की सौगात मिल सकती है। यहां कट बनने से झाड़ली पावर प्लांट, आईएमटी खुडाना, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व गांव बाघोत स्थित विश्व प्रसिद्ध बाघेश्वर धाम पर आवागमन सुगम होगा। क्षेत्र के विकास के भी रफ्तार मिलेगी। डिप्टी सीएम करीब एक घंटे तक धरना स्थल पर रहे उन्होंने जल्द ही इस मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें