फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में युवक और युवती की मौत

Thu, 21 Jan 2016 09:32 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सादुलपुर-रेवाड़ी रेलमार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती और किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान गांव जवाहर नगर निवासी सतीश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


युवती की पहचान नहीं हो पाई है। जीआपी लोहारू चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि बीती देर नावां के निकट सांय हिसार से रेवाड़ी जाने वाली गाड़ी संख्या 74846 की चपेट में आने से करीब 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसकी पहचान जवाहर नगर वासी सतीश के रूप में हुई है, जो गांव के ही सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि दूसरे हादसे में वीरवार को सतनाली स्टेशन के निकट करीब 18 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पहचान के लिए लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। युवती के दाहिने हाथ पर आरकेएम अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें