सीसीटीवी में बाइक चोरी की घटना कैद हुई। वारदात के एक-दो दिन बाद ही संदेह के तौर पर पुलिस के पास आरोपी का नाम व पता भी पीड़ित ने दे दिया। इस बात को अब 40 दिन बीत चुके हैं। पुलिस फिर भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम है।
नारनौल बस स्टैंड के पास सत्या प्लाजा के पास कार्यालय के बाहर से 13 अक्टूबर की शाम एक दैनिक अखबार के पत्रकार की बाइक चोरी हो गई थी। वारदात के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में चेक किए गए। फुटेज में चोरी की वारदात कैद थी।
पीड़ित बाइक मालिक ने अपने साथियों के सहयोग से संदेह के तौर पर बाइक चोर का नाम व पता पुलिस को बताया। कोई परिणाम सामने नहीं आया। इसके बाद डीएसपी राजेश कुमार से पीड़ित मिला।
कोट
पुलिस प्रवक्ता एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम बाइक चोरों को ढूंढने में लगी हुई है। जल्द ही उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद है। एसपी ने इस बारे में पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं।