फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में वकील पर हमला

Mon, 21 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
नगर कोतवाली के अचलपुर कादीपुर में साथी के जमीन के विवाद को देखने पहुंचे अधिवक्ताओं पर लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। पथराव में जुबाए के महामंत्री गिरीश मिश्र घायल हो गए। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन


हादीगंज बाबागंज निवासी अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी की जमीन अचलपुर में है। उस जमीन से जबरन कुछ लोग रास्ता बना रहे थे। जिसकी शिकायत विवेक ने आला अधिकारियों से की थी। अफसरों ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया था। अपनी समस्या साथी वकीलों को विवेक ने दी थी। सोमवार को पता चला कि जमीन पर रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। यह खबर मिलने पर विवेक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि रास्ता बनाने वाले लोगों ने बिना किसी बात के उन पर हमला कर दिया। अचानक ईंट पत्थर चलने लगा। जिससे लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा।

इस दौरान एक पत्थर जुनियर बार एसोसिएशन के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र, विवेक त्रिपाठी और अन्य अधिवक्ताओं को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी शशीशेखर दीक्षित ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि रास्ते को जबरन जेसीबी लगाकर कुछ लोगों ने ध्वस्त कर दिया। जिसका वे विरोध कर रहे थे। इस बीच लोग मारपीट पर उतर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें