फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद रजनेश यादव के पति की तबीयत बिगड़ी, मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम

Tue, 30 Jul 2024 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ में दो सालों के दौरान विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है। पिछले नौ माह के दौरान एक सचिव तथा एक जेई को सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं वर्ष 2021 में हुए कुछ कामों की जांच भी दो साल से एंटी क्रप्शन ब्यूरो पंचकुला से चल रही है। इसी को लेकर शहर में धरना दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद पति की तबीयत बिगड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में दो साल के दौरान भी कोई विकास कार्य नहीं होने पर सोमवार से शहर की सरकार का धरना जारी है। मंगलवार सुबह 10 बजे भूख हड़ताल पर बैठे वार्ड नंबर दो से पार्षद रजनेश यादव के पति चेतन यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर नागरिक अस्पताल के तीन चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर उपचार दिया। डॉ. अजय कक्कड़, सुरेश सैनी व एक अन्य चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर पार्षद पति का बीपी, शुगर व अन्य प्रकार की जांच की। बीपी लो होने के कारण अस्पताल में उपचार लेने की सलाह दी लेकिन पार्षद पति ने इंकार कर दिया।

वहीं मंगलवार को टेंड एसोशिएशन, पंजाबी सभा महेंद्रगढ़ व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। धरने के दौरान प्रधान रमेश सैनी का भी दर्द छलका। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चेयरमैन से डीडी पावर छीन ली गई है। साथ ही अधिकारियों की एसीआर लिखने का हक भी समाप्त कर दिया गया है। केवल नाम का चेयरमैन है जबकि उसके हाथ में कोई पावर नहीं दी गई है। वहीं अधिकारी महेंद्रगढ़ नगरपालिका में काम करने को तैयार नहीं हैं। मनमर्जी से नपा चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें