फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव डालनवास में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव डालनवास में शनिवार का मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए ब्यान में गांव डालनवास निवासी रामनिवास ने बताया कि उसके भतीजे सुभाष की पत्नी रानी करीब चार-पांच महीने पहले अपने गांव नंदगांव अपने छोटे लड़के सोनू को साथ लेकर गई थी जोकि सुभाष करीब एक महीने बाद अपनी पत्नी को लेने के लिए नंद गांव गया इसने सुभाष के साथ आने से मना कर दिया। कुछ दिन बाद सुभाष ने अपने ससुराल में पता किया तो मालूम हुआ कि उसकी पत्नी अपनी मर्जी से एक व्यक्ति के साथ चली गई। जिसको लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। सुभाष ने शनिवार सुबह फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतक के चाचा रामनिवास के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें