महेंद्रगढ़। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी जिला के वारदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इन जिलों के विद्यार्थियों को मीरपुर में ही विभिन्न रोजगारपरक कोर्सों में प्रवेश मिल जाता है।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला विद्यालय स्तर की शिक्षा में अपना नाम कमा चुका है वहीं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी ऊपर के पायदान पर जाकर खड़ा होने के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि जब से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की स्थापना क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका आसानी से मिलता है वहीं यहाँ के युवाओं को दूर-दराज के शिक्षण संस्थानों में नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि इन जिलों से न केवल युवक और युवतियां विभिन्न विभागों में कार्यरत रहकर देश सेवा कर रहे हैं बल्कि यहां के होनहार आईएएस, आईपीएस आदि उच्च पदों पर पहुँचकर जिलों के गौरव को बढ़ा रहे हैं।