पंजाब के मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाते लोग । संवाद
- फोटो : Narnol
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर वीरवार को भाजपा नेताओं और अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य किशन वशिष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया।
अभाब्रास के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य किशन वशिष्ठ ने कहा कि मोदी की निरंतर बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कुछ राजनेता राजनीतिक रूप से परेशान, हताश और निराश हैं। इस दर्द एवं पीड़ा के चलते अब गैर भाजपाई ऐसी घटिया हरकत कर रहे हैं। वशिष्ठ ने कहा कि हिंदुस्तान ही नहीं समूचे विश्व के सबसे शक्तिशाली राजनेता नरेंद्र मोदी भारत वासियों के लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। पंजाब में उनके काफिले को रोकना पंजाब सरकार की कोई साजिश लगती है। देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी, रोहतास सैनी, विनोद सैनी, हजारी सैनी, कैलाश चंद, राहुल, माडूराम सैनी, रिंकी बोहरा, सचिन सोनी, सन्नी कुमार, राकेश यादव, विनोद शर्मा व अमरनाथ आदि लोग उपस्थित रहे।