फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नांवा से सतनाली बाइक से घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नांवा निवासी हेमंत शर्मा ने बताया कि उसका भाई 25 वर्षीय जितेंद्र बाइक पर सवार होकर गांव नांवा से बुधवार रात को साढे़ आठ बजे किसी कार्य के लिए सतनाली जा रहा था। नांवा से सतनाली के मध्य एक निजी स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक भाई हेमंत शर्मा के बयान पर वीरवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें