खेतड़ी से उतर प्रदेश विवाह समारोह में जा रही तीन गाड़ियों में से एक गाड़ी धनौंदा के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिससे गाड़ी कई बार पलट गई। इसमें एक युवती की अधिक चोट लगने से मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार खेतड़ी निवासी एक परिवार सेंटरों गाड़ी से उत्तर प्रदेश में एक विवाह कार्यक्रम में जा रहे थे। उनके साथ उनकी अन्य दो गाड़ी भी चल रही थी। धनौंदा के पास सेंटरों गाड़ी डिवाइडर के टकरा गई। जिससे गाड़ी में सवार 6 व्यक्तियों में एक युवती प्रियंका को सिर पर चोट लगी। अन्य व्यक्तियों को मामूली चोट लगी। प्रियंका को नारनौल सामान्य अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।