फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में बाथरूम करने से रोका तो घर पर किया ईंट-पत्थर से हमला

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हमलावर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर में इनेलो नेत्री को दो युवकों को खुले में बाथरूम करने से रोकना महंगा पड़ गया। दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से घर के सीसीटीवी और बिजली के मीटर को तोड़ दिया। घर में मौजूद इनेलो नेत्री के पति और बेटी ने छिप कर अपनी जान बचाई। यह सारी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कृष्णा गेट पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इनेलो नेत्री कलावती सेन ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वह बाजार से वापस लौट रही थी। इसी दौरान उनके घर के पास कुछ नशेड़ी युवक खुले में बाथरूम कर रहे थे। कुछ देर के बाद उन्होंने उन दोनों युवकों से ऐसा न करने पर समझाया, जिस पर दोनों युवक तैश में आ गए और गाली गलौज करते हुए धमकी देकर चले गए। कुछ देर के बाद वह अपने बेटे के साथ ब्रह्मसरोवर पर रोजाना की तरह सैर करने के लिए चली गई। उस समय उनके घर पर उनके पति व बेटी मौजूद थे।
विज्ञापन

करीब पौने घंटे के बाद उनके पति ने फोन पर सूचना दी कि कुछ युवकों ने उनके घर पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया तथा घर के बाहर भी तोड़फोड़ कर रहे हैं। उन्होंने उनके घर के शीशे, सीसीटीवी कैमरे तथा बिजली का मीटर तोड़ दिया है। युवकों ने उनके घर में भी घुसने का प्रयास किया तथा उनके पति और बेटी ने घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। कुछ देर के बाद वह अपने बेटे के साथ घर पहुंची तथा मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रोहताश कुमार,प्रभारी थाना कृष्णा गेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें