फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धंसी जमीन में फंसे वाहन

विज्ञापन
पुराने बस अड्डे के मुख्यद्वार पर भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जलनिकासी पर किए जाने वाले दावों की पोल वीरवार को हुई मानसून की पहली बारिश ने ही खोलकर रख दी। कई जगह तो अगले दिन शुक्रवार तक पानी नहीं उतरा, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्थानोें पर जलभराव के चलते मिट्टी धंसने पर वाहन फंस गए। वाहन को मशक्कत के बाद निकाला गया।
एलएनजेपी अस्पताल के सामने पानी ठहर जाने से मिट्टी धंस गई, जिसमें दो कारें फंस गई। एक कार को लोगों ने धक्का लगाकर निकाला, जबकि दूसरी को खींचने के लिए टैक्टर मंगवाया गया। इस खतरनाक स्थान पर कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगा था, जिस कारण कई दोपहिया वाहन चालक भी इसमें गिर गए। बारिश के अगले दिन भी पुराने बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर, सेक्टर-17, मलिक मेडिकल हॉल के पास, सेक्टर-10 ताज पार्क और लाडवा रोड सहित अन्य जगह पर जलभराव रहा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में विधायक सुभाष सुधा थानेसर शहर में पानी निकासी के प्रबंधों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। विधायक ने एचएसवीपी व नप के अधिकारियों को बाहरी मोहल्ला में मोटर से पानी की निकासी करने के आदेश दिए। विधायक ने बरसात से प्रभावित जोगी बस्ती, बिरला मंदिर, गीता धाम, पैनोरमा, जाट धर्मशाला, नगरी वाली कुटिया, ज्योति नगर, आंबेडकर चौक, सिविल अस्पताल, दुख भंजन कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में बरसाती पानी के निकासी के ओर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पानी निकासी के प्रबंधों का लगातार जायजा लेंगे। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही पाई गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक का कहना है कि इस बार मानसून की पहली बरसात से प्रभावित क्षेत्रों में जमा हुए पानी की निकासी एक घंटे के अंदर ही हो गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात के पानी से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत प्रभाव से पानी निकासी के प्रबंधों को पूरा किया जाए। सभी क्षेत्रों पर संबंधित विभाग के अधिकारी 24 घंटे नजर रखना सुनिश्चित करेंगे। इतना ही नहीं गांव बाहरी में डिस्पोजल से पानी की निकासी करने के लिए बिजली विभाग को तुरंत कनेक्शन जारी करने के लिए नप की तरफ से करीब 28 लाख रुपये की राशि भी जमा करवा दी गई है।

सड़क किनारे फंसी कार को धक्का मारकर बाहर निकालते लोग। संवाद- फोटो : Kurukshetra

एलएनजेपी अस्पताल के सामने फंसी कार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें