फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक सीट पर 10 से 15 विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ाए जा रहे स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के बीए, बीकॉम और बीएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों की एक-एक सीट पर 10 से 15 विद्यार्थियों के बीच होड़ है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पौने पांच बजे तक जहां यूटीडी (यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 11 हजार 904 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, शाम छह बजे तक आईआईएचएस के 26 पाठ्यक्रमों की 1580 सीट पर 8 हजार 145 आवेदन प्राप्त हुए। हालांकि विवि प्रशासन द्वारा मंगलवार रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय निर्धारित किया गया था। आईआईएचएस की बीए सामान्य की 280 सीट पर 569 आवेदन, बीएससी नॉन मेडिकल की 320 सीट पर 1900, बीएससी मेडिकल की 120 सीट पर 692, बीएससी होम साइंस की 40 सीट पर 74, बीकॉम सामान्य की 120 सीट पर 1386, बीटीएम की 45 सीट पर 56, बीसीए की 40 सीट पर 654, इंटीग्रेटेड कोर्स में एमएससी इंजीनियरिंग फिजिक्स की 20 सीट पर 53, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की 20 सीट पर 67, एमएससी ऑनर्स इकोनॉमिक्स की 20 सीट पर 27 आवेदन प्राप्त हुए थे। यही नहीं, इनके अलावा ऑनर्स पाठ्यक्रमों में 600 से अधिक आवेदन आए हैं।
आईआईएचएस के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि 7 सितंबर को पहली लिस्ट कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी, 10 सितंबर तक फीस का भुगतान होगा। दूसरी लिस्ट 14 सितंबर को जारी की जाएगी, 17 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। 21 सितंबर को तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 23 सितंबर तक अपनी फीस जमा करा सकता है। इसके पश्चात सीट रिक्त रहने पर एक अक्तूबर को अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 5 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस का भुगतान किया जाएगा। 24 सितंबर को रिक्त रही सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके पश्चात 26 सितंबर तक विद्यार्थी को अपनी उपस्थित दर्ज करानी होगी। इसके पश्चात एक अक्तू्बर को अंतिम सूची जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें