फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, नौ संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर, कैंसर, अस्थमा, ब्लड प्रेशर, फेफड़ों और हृदय रोग (कोमोरबिडिटी) जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए ओमिक्रॉन वैरिएंट के रूप में आई कोरोना की तीसरी लहर जानलेवा साबित हुई है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को हल्के में ले रहे लोगों को अभी संभलने की जरूरत है। जिले में मौतों का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और नौ नए केस सामने आए।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद कुरुक्षेत्र में दो मासूमों सहित 33 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
गांव बपदा वासी 40 वर्षीय व्यक्ति को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल कराया गया था। यहां जांच करने पर व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई थी। 10 फरवरी को यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार 51 से अधिक आयु के मरीजों की सबसे ज्यादा मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार दो मासूम, 21-30 आयु वर्ग के दो, 31 से 40 आयु वर्ग के दो, 41 से 50 आयु वर्ग के तीन, 51 से 60 आयु वर्ग के आठ, 61 से 70 आयु वर्ग के आठ, 71 से 80 आयु वर्ग के पांच और 80 से अधिक आयु वर्ग के तीन मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 679109 में से 651581 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। पिछले कई दिनों से लगातार पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट बढ़कर 98.23 फीसदी पर पहुंच गया है। इसके साथ ही 24 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। बताया कि कुरुक्षेत्र में अभी तक 26 हजार 744 संक्रमित केस सामने आए हैं। इनमें से अभी तक 26 हजार 271 मरीज ठीक हो चुके हैं और 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जिला वासियों के लिए यह राहत की बात है कि नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ-साथ एक्टिव केस की संख्या भी दिन प्रतिदिन घट रही है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 82 रह गई है। इनमें से 49 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 33 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 105 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि की है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विदेश से वापस पहुंचने वाले कोरोना संक्रमित 154 यात्रियों के जीनोम सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अभी तक हाई रिस्क सहित विभिन्न देशों से 6908 यात्री वापस लौटे हैं। हाई रिस्क से पहुंचे 3576 में से 306 और अन्य देशों से 420 यात्री अभी ट्रेस नहीं हो पाए हैं।
लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण शिविर का शेड्यूल जारी किया जा रहा है। आज जिले में 22 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 37 जगहों पर कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मिलने पर जिलेभर में 20 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 25 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें