सीआईए-2 की टीम ने सोमवार दोपहर को गुप्त सूचना के आधार पर इंदिरा कॉलोनी में छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने एक किलो 300 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान शोरगिर बस्ती वासी पवन के रूप में हुई है, जिससे आज मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
सीआईए-2 के प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस टीम शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि पवन वासी शोरगिर बस्ती गांजा बेचने का धंधा करता है। आरोप इंदिरा कॉलोनी में गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम सतर्क हो गई तथा मामले की सूचना डीएसपी नरेंद्र सिंह को दी। पुलिस ने डीएसपी नरेंद्र सिंह को साथ लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इंदिरा कॉलोनी में छापा मारा। इसी दौरान एक दुकान के पास खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे हटने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने व्यक्ति को काबू करके उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। डीएसपी के सामने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी ताकि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें पकड़ा जा सकें।