फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा रसोई का शुभारंभ, पांच रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

विज्ञापन
लाडवा रसोई में खाना वितरित करते समाजसेवी संदीप गर्ग व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। पुराने डाकखाने के नजदीक समाजसेवी संदीप गर्ग की ओर से लाडवा रसोई का शुभारंभ कपड़ों पर प्रेस करने वाली महिला से कराया गया। इस रसोई में मात्र पांच रुपये में लोगों को भरपेट खाना मिलेगा। शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने लाडवा रसोई जैसे नेक कार्य को लेकर समाजसेवी संदीप गर्ग का फूल गुच्छ देकर स्वागत किया।
संदीप गर्ग ने कहा कि इस रसोई में प्रतिदिन लोगों को दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक पांच रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। रसोई का संचालन लाडवा की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से किया जाएगा और जो संस्था जिस दिन इस रसोई के लिए संचालन करेगी उसी की जिम्मेदारी होगी कि किस प्रकार से इस रसोई को चलाना है। उन्होंने कहा कि जिस किसी व्यक्ति के पास भोजन करने के लिए यदि पांच रुपये भी नहीं है उसे भी खाना धार्मिक व सामाजिक संस्था अपने पास से पांच रुपये देकर खाना खिलाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया शुरुआती दौर में प्रतिदिन लगभग 300 लोगों के लिए खाना बनाया जाएगा, लेकिन कुछ दिनों के बाद लाडवा के अंदर ही एक और रसोई बनाकर उसके अंदर ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिसमें रोटियां और सब्जी अपने आप तैयार होंगी। पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, भाजपा महामंत्री डॉ. पवन सैनी भी इस मौके पर मौजूद रहै। डॉ. सैनी ने कहा कि समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा जो यह नेक कार्य कराया गया है, इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस रसोई के ऊपर प्रशासन की ओर से जल्द ही एक शेड डलवाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर आईजीएन कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग, समाजसेवी विकास सिंघल, पूर्व नपा प्रधान साक्षी खुराना, वेदप्रकाश सिंघल, अश्वनी जैन, विकास सिंघल, सुमित बंसल, देशराज, राजकुमार सैनी, श्याम, जोगध्यान, डॉ. गणेश दत्त, विकास बंसल, राजू खुराना, अशोक गुप्ता, रतनलाल बनवाल, दुर्गेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें