फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे हाउस में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली की रात शाहाबाद गुग्गा माड़ी के नजदीक स्थित डीजे हाउस की दुकान में आग लग गई, जिसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण किसी व्यक्ति की शरारत को बताया जा रहा है, लेकिन किसी तरह की पुष्टि अभी नहीं हुई। दुकान के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि दिवाली की देर रात किसी परिचित ने फोन पर सूचना दी कि उसकी दुकान से आगे की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बिना बात के सवाल पूछने शुरू कर दिए और मौके पर एक घंटा देरी से पहुंचे। इसके बाद वह मोहल्ला वासियों को लेकर फायर ब्रिगेड केंद्र पहुंचा जिसके बाद अग्निक्षमन की गाड़ी मौके पर पहुंची। प्रदीप ने कहा कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती तो जल्द आग पर काबू पाया जा सकता था। प्रदीप ने बताया कि इस आग से उसका करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आरोप लगाया कि यह किसी व्यक्ति की शरारत भी हो सकती है और शार्ट सर्किट भी जिसकी जांच की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही विधायक रामकरण काला और नपा के पूर्व उपप्रधान डॉ. गुलशन क्वात्रा मौके पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि फायर ब्रिगेड के जिन कर्मचारियों ने अगर जानबूझकर पहुंचने लेटलतीफी की है तो जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। वहीं उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि अगर किसी व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें