फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन फैक्टरी से चोरी करने के मामले में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने निर्माणाधीन फैक्टरी से चोरी करने के मामले में चौथे आरोपी को भी काबू कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 18 अप्रैल 2021 को वीरेंद्र कुमार वासी सेक्टर-8 ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि मुर्तजापुर में उसकी टाइल व आरसीसी पाइप बनाने की फैक्टरी है। इसके साथ वह पाइप बनाने के लिए नई फैक्टरी लगा रहा है, जहां पर उसका पाइप बनाने के समान रखा हुआ था। उसने उसकी फैक्टरी में रखवाली के लिए सुनील व अनिल वासी कलसी जिला करनाल को रखा हुआ है। 16-17 अप्रैल की रात को उसकी फैक्टरी के चौकीदारों ने तीन लोगों को चोरी करते हुए देखा। आरोपी चौकीदारों को देखकर मौका से भाग गए, लेकिन चौकीदारों ने उन्हें पहचान लिया था, जिनका नाम रोहित, विशाल उर्फ बंटी व राजा वासी डेरा रामपुर खेड़ा गांव मुर्तजापुर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशाल और रोहित को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी में राजन सिंह भी शामिल था। उन्होंने चोरी के सामान को कबाड़ी का काम करने वाले अमरजीत सिंह वासी मुर्तजापुर को बेच दिया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया। दो जून को पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले अमरजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लोहे के कंपलर बरामद कर लिए। आगे मामले की जांच करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने मामले में शामिल चौथे आरोपी राजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये नकदी बरामद की। वहीं उसे अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें