फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति की रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव, सात सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। हालांकि एक कोरोना संक्रमित ठीक हो गया। अब जिले में कोरोना के सात सक्रिय केस हैं। जिले में अब तक छह लाख 86 हजार 411 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा 26,431 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह बताया कि अभी तक लिए गए 7,13,721 में से 6,86,411 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस प्रकार जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 264 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 194 रैपिड के 70 सैंपल लिए गए है। इनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इस जिले में पॉजिटिव केसों का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.76 फीसदी है। कोविड पॉजिटिव छह मरीज को होम आइसोलेशन में और एक मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
वैक्सीनेशन के लिए शेड्यूल जारी
जिलावासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया जा रहा है। आज विभाग की ओर से 60 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष और 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीनेट करने का काम जारी है। जिले में आज 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 52 जगह कोर्बिवेक्स और 15 से 18 वर्ष के बच्चों को भी 50 जगहों पर कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जाएगी। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में रोजाना कोरोना वैक्सीनेशन की पहली और दूसरे डोज लगाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को पहली और दूसरी डोज लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें